फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर। श्रोत पुलिस
छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। उनके कब्जे से ब्रेजा, बलेनो कार, स्कूटी और एक बुलेट बाइक बरामद की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कार्यवाहक प्रभारी प्रीति यादव ने बताया कि गांव कमेशपुर के पास से अनुज पुत्र राजेश निवासी गांव नौसरहेड़ी और बिट्टू उर्फ शान मियां पुत्र साजिद निवासी खालापार मुजफ्फरनगर को पकड़ा गया है। इनके पास से चोरी की दो कारें, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में बिट्टू ने बताया कि चारों वाहन अपने साथी लियाकत उर्फ पप्पू के साथ चोरी किए हैं। वह अपने गिरोह के साथ चोरी के वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर बदल कर फर्जी नंबर प्लेट लगाते हुए उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते हैं। बिट्टू पर आठ और अनुज पर दो मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।