फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कई अवैध काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Wed, 12 Mar 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने कई अवैध काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इनमें भट्ठे के बराबर में मिनी बाईपास रोड शेखपुरा, मल्हीपुर रोड पर जिम से आगे मिनी बाईपास रोड और मिनी बाईपास रजबहा पटरी पर विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियां शामिल हैं। इसके अलावा टेलीफोन एक्सचेंज रोड, मिनी बाईपास रोड के दोनों ओर रामनगर के पीछे, मिनी बाईपास निकट रजबहा रोड बादशाहपुर आदि पर विकसित की जा रही अनधिकृत काॅलोनियों के निर्माण/विकास कार्य को भी ध्वस्त किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता पीके शर्मा, सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप गोयल, सुधीर कुमार,शोएब आलम एवं आशीष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें