फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आने को दो लाख फीडबैक जरूरी : नगरायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आने को दो लाख फीडबैक जरूरी : नगरायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में सहारनपुर को नंबर एक पर लाने के लिए सिटीजन फीडबैक का आंकड़ा दो लाख तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी सहारनपुर करीब 77 हजार लोगों से फीडबैक ले चुका है। दो लाख का आंकड़ा अभी दूर है, जो आम नागरिकों के सहयोग के बिना मुश्किल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर की जनता दो लाख का आंकड़ा छूने में मदद करती है तो स्वच्छ सर्वेक्षण में पहले पायदान पर आने में आसानी रहेगी। उन्होंने सिटीजन फीडबैक में जुटी टीमों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उधर, मंगलवार को भी सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में वार्ड नंबर 60 के वुडन मार्किट स्थित जीआईआईटी सेंटर में विद्यार्थियों से फीडबैक लिया गया। सहायक नगरायुक्त ने विद्यार्थियों को कचरे को अलग-अलग कर सफाईकर्मियों को देने की सीख दी। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद चौधरी शहजाद भी मौजूद रहे। उधर, वार्ड आठ के नाजिरपुरा में पार्षद अनिल कुमार और वार्ड 24 के गोपालनगर में पार्षद पुनीत चौहान ने सिटीजन फीडबैक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें