बेहट (सहारनपुर)। मोहल्ला खालसा में मकान का लिंटर डालने के लिए लगाई जा रही मिक्चर मशीन की एंगल ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन से टकरा गई, जिससे मिक्चर मशीन में करंट आने से दो मजदूरों को करंट लग गया। दोनों बुरी तरह से झुलस गए। साथ में काम रहे अन्य मजदूरों ने दोनों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
हादसा शनिवार की शाम करीब पौने चार बजे हुआ। कस्बे के मोहल्ला खालसा में अली मोहम्मद सुनार के यहां मकान का निर्माण कार्य चल रहा था ,जिसका शनिवार को लिंटर डाला जाना था। लिंटर डालने के लिए मिक्चर मशीन लगाते समय उसकी एंगल ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन के तारों से टकरा गई। इससे मशीन में करंट आ गया और करंट लगने से मशीन पर काम कर रहे मजदूर अरुण व इसरार निवासीगण जाटोवाला जोरदार करंट से झुलस गए।
गोकशी के वांछित सहित दो का चालान किया
बेहट/चिलकाना। थाना मिर्जापुर पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विरेशपाल गिरी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व खुवाशपुर गांव के जंगल में गोकशों से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका साथी समून पुत्र मारूफ भाग निकला था। शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर समून को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। चिलकाना थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किए गए कस्बे के मोहल्ला में मजहर हसन निवासी हारूण पुत्र इश्तियाक को पकड़ कर चालान किया है।
बेहट में करंट से झुलसा मजदूर- फोटो : SAHARANPUR