फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क हादसों में कांवड़िये समेत दो की मौत, एक घायल

Tue, 11 Aug 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान/बड़गांव(सहारनपुर)। अलग-अलग सड़क हादसों में हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर गंतव्य को जा रहे कांवड़िये हिमांशु (20) और बागपत के छपरौनी निवासी बाइक सवार मोहित (30) की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के राजीव नगर थाना बेगमपुर से 40 ग्रुप का जत्था डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार से दिल्ली जा रहा था। सोमवार सुबह जत्था दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव कंजौली के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने कांवड़िये हिमांशु उर्फ हनी डागर निवासी बेगमपुरा दिल्ली को टक्कर मार दी। वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिमांशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हिमांशु के चाचा ने कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक झम्मन निवासी गांव बेगमनगर उर्फ दानपुर जिला बदायूं को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद कांवड़िये काफी देर तक थाने पर डटे रहे।
उधर, बागपत के गांव छपरौली निवासी सागर और मोहित बाइक से देहरादून की ओर जा रहे थे। बड़गांव इंटरचेंज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची बड़गांव पुलिस ने दोनों घायलों को नानौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से मोहित की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। उधर, सीओ अमित सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे अज्ञात वाहन का पता चल सके।
विज्ञापन



एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बाद भी दौड़ रहे बाइक सवार
बड़गांव। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद भी बाइकें फर्राटा भर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गांगनौली कट से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चढ़े, जबकि एक्सप्रेसवे को एनएचएआई ने एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे घोषित किया है। यहां दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर और पैदल चलना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम तोड़ने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 20 हजार रुपये तक का जुर्माना और वाहन जब्ती का प्रावधान है। हर इंटरचेंज पर नो एंट्री के बड़े-बड़े बोर्ड भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें