फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की जान गई

Mon, 30 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी में ट्रैक्टर-ट्राॅली और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इसमें ट्रैक्टर ट्राली चालक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चालक के भाई ने दूसरे चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


 शनिवार देर शाम सात बजे गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव ढाल्ला निवासी 32 वर्षीय पहल सिंह पुत्र आशाराम यमुनानगर लकड़ी मंडी में लकड़ी बेचकर वापस आ रहा था।

भगवानपुर रोड पर हरियाबांस गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी टैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाई में जा घुसी। हादसे में पहल सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पहल सिंह के भाई हरिराम की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि आरोपी चालक और उसका साथी शराब के नशे में थे। उधर, एसओ ने बताया कि शराब के नशे में होने के आरोपों की जांच की जा रही है।

दूसरे हादसे में रामपुर मनिहारान में दिल्ली रोड पर गांव नंदपुर के पास साइकिल सवार एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से युवक परिजनों में कोहराम मचा है।

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी अरविंद पुत्र जीवन सिंह गांव में परचून की दुकान करता था। रविवार को वह साइकिल द्वारा रामपुर मनिहारान सामान लेने जा रहा था कि गांव के नजदीक हाईवे पर सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 

  सूचना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। परिजन व ग्रामीणों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस को सूचना देने के बाद भी करीब 30 मिनट तक एंबुलेंस न पहुंचने पर ग्रामीण व परिजन युवक को ट्रैक्टर बुग्गी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,

जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें