फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने वालों का होगा फ्री इलाज

Mon, 30 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चिकित्सकों को मतदान की शपथ दिलाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन के साथ ही तमाम संगठन भी कवायद में जुटे है। इसी क्रम में इंडियम मेडिकल एसोसिएशन ने एक अनूठी पहल की है। 
विज्ञापन


आईएमए के अध्यक्ष डा. रविंद्र राणा और सचिव डा. प्रशांत खन्ना ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक मतदान से अगले दिन मरीजों का निशुल्क इलाज करेंगे। मगर शर्त यह रहेगी कि मरीज की अंगुली पर स्याही का निशान लगा हो।

जिससे यह साबित हो सके कि उक्त व्यक्ति ने मतदान किया है। देहरादून से आए सर्जन डा. मुकेश गुप्ता ने विभिन्न रोगों का इलाज लेप्रोस्कोपिक सर्जरी द्वारा किये जाने पर प्रकाश डाला। इसके बाद डीएम शफकत कमाल ने वोट करेगा सहारनपुर अभियान के तहत सभी चिकित्सकों को मतदान की शपथ दिलवाई। 
विज्ञापन


उन्होंने आईएमए द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की। सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि मतदान दिवस 16 फरवरी को सभी चिकित्सक उंगली पर स्याही का निशान देखकर मरीजों का निशुल्क इलाज कर समाज में नई पहल को प्रारंभ करेंगे।

सभी सदस्यों ने ऐसा करने का आश्वासन दिया। एसएसपी लव कुमार एवं संयोजक सुरेंद्र चौहान ने भी संबोधित किया। आईएमए के अध्यक्ष डा. रविंद्र राणा ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष डा. डीके गुप्ता, डा. उदयराज सिंह, डा. संजीव मिगलानी, डा. अजय सिंह, डा. अरुण जैन, डा. मोहन पांडेय, डा. प्रवीण शर्मा, डा. अशोक गोयल, डा. एजाज अहमद, डा. प्रदीप अनेजा, डा. सुभाष सहगल, डा. डीके शर्मा, डा. ममता अनेजा, डा. पूजा खन्ना, दीपा राणा, दिव्या गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें