फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहट क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाअों में श्रद्धालु समेत दो लोगों की मौत

Sun, 16 Oct 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बेहट में हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेहट में धान से भरी बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने शाकंभरी देवी भंडारा देने जो रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर काफी क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चालक की मौत हो गई। इस दौरान एक पिकअप भी ट्रैक्टर-ट्रालियों से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन

हादसा शनिवार की सुबह करीब चार बजे यूनियन बैंक शाखा के पास हुआ। उत्तराखंड के गांव धनेशपुर (रुड़की) के प्रधान गुड्डू का पुत्र विशांत (22) रिश्तेदारों एवं परिचितों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में भंडारा देने के लिए शाकंभरी देवी जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली में भंडारे का सामान भरा हुआ था। जब वह कस्बे में पहुंचा तो पीछे से आए धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसी दौरान बैक करते हुए एक पिकअप भी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। 
हादसे में गंभीर रूप से घायल विशांत की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस ने निशांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसकी मौत से परिवार और गांव में कोहराम मच गया था। सूचना मिलते ही उसके परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए थे। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन

बोरी लोड करते समय मजदूर की मौत ः सरसावा। भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में ट्रक में गेहूं की बोरियां लोड करते समय एक मजदूर अचेत होकर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर आये परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गये। 
  ग्राम पिलखनी में स्थित भारतीय खाद्य निगम के बड़ा वेयर हाउस में ग्राम खुर्द निवासी मेहरचंद (50) काफी सालों से पल्लेदारी का काम करता था। शनिवार दोपहर के बाद वह साथी पल्लेदारों के साथ गोदाम से एक ट्रक में गेहूं की बोरियां लोड कर रहा था कि बेहोश होकर गिर पड़ा। 
 साथियों ने इसकी सूचना एरिया मैनेजर योगेंद्र शर्मा को दी। इसके बाद एरिया मैनेजर की सूचना पर मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने मेहरचंद को मृत घोषित कर दिया।

पड़ोसी अंकित की भी मौत
बेहट में गांव साढ़ौली भूड़ हादसे में गंभीर रूप से झुलसे अंकित गुप्ता ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। 
नौ अक्तूबर की सुबह गांव साढ़ौली भूड़ में लीकेज सिलेंडर में आग लगने से सोमपाल धीमान और उसके  परिवार के साथ पड़ोसी युवक अंकित गुप्ता एवं शिवम धीमान गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे में सोमपाल के दो मासूम बेटों कल्लू और अंकित की मेरठ हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई थी। उनके बाद दिल्ली के एक अस्पताल बृहस्पतिवार की सुबह सोमपाल की मौत हो गई। सोमपाल की मौत के 12 घंटे बाद रात के समय उसकी पत्नी मुन्नी ने भी दम तोड़ दिया था। शुक्रवार की रात अंकित गुप्ता की भी मौत हो गई। हादसे मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। अभी भी इस हादसे में झुलसे शिवम धीमान और सोमपाल की चार माह की बेटी वर्षा अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

उधर, अंकित की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें