ग्रामीणों में गुस्सा इसी बात को लेकर था कि जब तीन दिन पहले विद्युत लाइन प्रवीन के खेत के पास टूटी थी, उसके बाद ही बिजलीघर पर सूचना देकर बिजली लाइन ठीक कराने की मांग की गई थी। बावजूद इसके बिजली कर्मियों ने यह लाइन ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई, जबकि विद्युत लाइन खेतों से गुजर रही थी और किसानों का अपने खेतों पर आना जाना रहता है। प्रदर्शन करने के दौरान मौजूद प्रधान संजय, पूर्व प्रधान अरविंद कुमार, बीडीसी इरफान, यूनुस आदि मौजूद रहे। उनका कहना था कि बिजली कर्मियों की घोर लापरवाही से हादसा हुआ है, इसलिए आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
खराब है परिवार की माली हालत
पीड़ित नीरज के परिवार की माली हालत खराब है, वह खेतिहर मजदूर है और उसी से परिवार की गुजर बसर करता है। ग्रामीणों के मुताबिक, नीरज का मकान भी कच्चा है। ग्रामीणों ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाए।
प्रकरण में विभागीय जांच कराई जाएगी जो भी बिजलीकर्मी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। - देवेंद्र कुमार, तहसीलदार नकुड़