फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी सहित दो को जेल भेजा

विज्ञापन
नकुड़ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती को लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। जबकि युवती को बयान दर्ज कराने हेतु कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी चार बच्चों का बाप चार दिन पूर्व एक युवती को लेकर फरार हो गया था। युवती के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण व बलात्कार की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चुन्नु उर्फ सुनील पुत्र ईलम निवासी मोहल्ला चौधरीयान कस्बा नकुड़ को जेल भेजा और युवती को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया। इसके अलावा पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से बिना नंबर की बाइक पर तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा मार्का देसी शराब की 24 बोतलों के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े आरोपी अजय पुत्र अनिल निवासी गांव शुक्रताल के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें