फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का बड़गांव किसान सहकारी समिति में हंगामा

विज्ञापन
बड़गांव में सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए उमड़े किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव। यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने बड़गांव किसान सहकारी समिति में हंगामा किया। किसानों ने समिति कर्मियों पर यूरिया को ब्लैक करने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की तो उन्होंने मौके पर अपर जिला सहकारी अधिकारी को भेज कर व्यवस्था बनवाई।
विज्ञापन

यूरिया की किल्लत झेल रहे किसानों ने मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब सहकारी समिति में पहुंचे एक ट्रक यूरिया खाद से अकेले एक ही किसान को खाद की ट्राली भर दी। किसानों का आरोप है कि वे जब समिति पर पहुंचते हैं, तब तक समिति कर्मचारी अपने अपने लोगों को यूरिया उठवा देते हैं। किसान हर रोज अपने घर लौट जाते हैं। किसानों ने डीएम को फोन पर शिकायत की तो उन्होंने जिले से समिति के अपर जिला सहकारी अधिकारी योगेंद्र कुमार को मौके पर भेजा। योगेंद्र कुमार ने मौजूद किसानों को खाद दिलवाने की व्यवस्था बनाई। हंगामा करने वालों में मोहन सिंह, राजकुमार, रिषी, राम कुमार, अमरदीप, नरेंद्र आदि रहे। उधर, समिति के एमडी विरेंद्र सिंह ने कहा कालाबाजारी की शिकायत मिली। उन्होंने संबंधित लिपिक के खिलाफ जांच बैठा दी।
ब्लाक साढौली कदीम के अंतर्गत संचालित कादरपुर, हरिपुर, कांसेपुर, बरथा एवं साढ़ौली कदीम की सहकारी समितियों में पिछले एक माह से यूरिया खाद की भारी कमी चल रही है। किसान पदम प्रकाश, ब्रिजेश काम्बोज, रविश कुमार, सुरेश पाल, योगेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, प्रेमपाल, शम्भूराम, सुखपाल, आमिर चौहान, अफजाल पोसवाल, हाजी मुकार्रम आदि ने कहा ऐसे में उन्हें मजबूरन प्राइवेट दुकानदारों से महंगे दामों पर खाद खरीदने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। किसानों ने सहकारी समितियों में नियमित खाद उपलब्ध कराने की मांग की। कांसेपुर समिति के सचिव कंवर पाल और लोदीपुर समिति के सचिव राज कुमार गुप्ता ने कहा यूरिया खाद की अभी पूरे जिले में कमी चल रही है, वे किसानों की उक्त समस्या से लगातार उच्चाधिकारियों को अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन

गंगोह में भी चौधरी सिनेमा मार्ग स्थित सोसायटी पर यूरिया आने की सूचना पर किसानों का जमावड़ा लग गया। कर्मचारियों द्वारा प्रति किसान दो बैग देने पर किसानों में रोष पैदा हो गया। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी व नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने आरोप लगाया कि सोसायटी के कर्मचारी किसानों को जरूरत के अनुसार खाद नहीं दे रहे है। कहा कि यदि जल्द ही सहकारी समितियों पर भरपूर मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराया तो भाकियू आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें