फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर में नहा रहे दो दोस्त डूबे

विज्ञापन
रेडी मिलकपुर में नहर में युवकों की तलाशी अभियान चलाती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। गांव नैनखेड़ा निवासी दो युवकों की रेडी मिलकपुर से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। उनके साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में दोनों युवकों के नहर से शव बरामद हो गए। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव नैनखेड़ा निवासी चीकू उर्फ युवराज (20) पुत्र रविंद्र, रेन्चो उर्फ देवेश (19) पुत्र रविंद्र और अभिषेक (20) पुत्र गोकल गांव रेडी मिलकपुर के पास से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। नहाते वक्त अचानक युवराज और देवेश पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख उनके साथी अभिषेक ने शोर मचाया। इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक वह युवकों को बचाने का प्रयास करते दोनों पानी के बहाव में गुम हो गए। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नहर में कूद कर युवराज को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देवेश का ग्रामीण पता नहीं लगा सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चुनहेटी चौकी इंचार्ज ब्रजपाल यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कराया तो देवेश का शव भी मिल गया।
दोनों युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव नैनखेड़ा में पहुंची तो उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर बिना किसी कार्रवाई के उनके शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नैनखेड़ा गांव के तीन युवक पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे, जिनमें से दो की डूबने से मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें