फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चली गई दो की जान

Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दुर्घटना में ट्रक के नीचे आई मजदूर की साइकिल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी में रविवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में टैंकर के नीचे आकर मजदूर की जान चली गई, जबकि दूसरे हादसे में टेंपो पलटने से उसके नीचे दबकर वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार की सुबह आठ बजे 33 वर्षीय मांगेराम पुत्र लाल्ला निवासी मान्डेबांस मजदूरी करने के लिए घर से साइकिल से निकला था। जैसे ही वह गागलहेड़ी के ज्योतिबा फूले चौक पर पहुंचा तो मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे टैंकर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।

टैंकर के पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने टैंकर चालक रामशरण पुत्र साधूराम निवासी सावलपुर निवादा थाना सदर बाजार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो लड़की व एक लड़का छोड़ गया है।
विज्ञापन


दूसरे हादसे में एक वृद्ध महिला की जान चली गई। रविवार की सुबह भगवानपुर रोड पर बहेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर की साइड लगने से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार 65 वर्षीय भूरिया पत्नी हनीफ निवासी वाजिद कालोनी गागलहेड़ी की टैंपू के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि, अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि भूरिया ढाल्लामाजरा मदरसे में किसी काम से जा रही थी। उन्होंने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न किए जाने के लिए पुलिस को लिखित में दिया जिसके बाद शव का पंचनामा भर कर उन्हें सौंप दिया गया। एसओ ने बताया कि जिस हादसे में मजदूर की मौत हुई, उस मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें