फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से युवती सहित दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शनिवार की रात दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने पर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार युवती समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा देर रात नगला पुल के पास हुआ। थाना मिर्जापुर के गांव टांडा निवासी सुनील पुत्र रमेश अपनी स्कॉर्पियो लेकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। लौटते समय उसके साथ थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द निवासी उसकी रिश्तेदार शिवानी पुत्री जोगेंद्र भी थी। नगला पुल के पास पहुंचने पर सुनील अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरने के बाद पलट गई। हादसे में सुनील और शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आई बारात की दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने उन्हें कार से निकालने के बाद उसे सीधा किया। इसके बाद घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें