फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा/गंगोह। रविवार की सुबह घने कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, दूसरे हादसे में गंगोह के कुंडा कला निवासी बाइक सवार युवक की करनाल में मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे राजमार्ग पर गश्त कर रही पीआरवी गाड़ी को किसी राहगीर ने बताया कि टोल प्लाजा के समीप एक टेंपो क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा है जिसमें दो लोग मरणासन्न हालत में हैं। इसके बाद सरसावा पुलिस तथा पीआरवी मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। सरसावा थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक करीब 50 वर्ष का व्यक्ति है, जिसकी शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भेज दिया है। शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
उधर गंगोह के गांव कुंडा कला निवासी रहमान (19), कादिर (18), गुलबहार (19) शनिवार को किसी काम से करनाल गए थे। रात के समय वहां से काम निपटा कर अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। करनाल क्षेत्र में ही रास्ते मे सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को करनाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां चिकित्सक ने रहमान को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को मृतक को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें