फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुंभ मेले के दो दिन शेष, ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़

Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कुंभ के चलते सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ - फोटो : ramban
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रयागराज महाकुंभ के समापन में अब मात्र दो दिन ही शेष रह गए हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर कुंभ मेले का समापन होगा। ऐसे में प्रयागराज और उसके आस-पास के स्टेशनों पर जाने वाले ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ सफर कर रही है। जनरल कोच में यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन




प्रयागराज कुंभ मेले में अमृत स्नान करने के लिए यात्रियों की भारी संख्या ट्रेनों में सफर कर रही है। यात्रियों को किसी किस्म की परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की है। रविवार को भी सहारनपुर से होते हुए कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इन सबके बावजूद यात्रियों को ट्रेनों में भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। जनरल कोच में तो पैर रखने तक की जगह नहीं है। यात्री शौचालयों के दरवाजों और दो कोच को जोड़ने वाले स्थान पर भी खड़े होकर सफर करने को मजबूर है। आरक्षित कोच में यात्रियों को कंफर्म सीट भी नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- चार दिनों बाद दौड़ने लगेंगी निरस्त ट्रेनें
सर्दी के सीजन में कोहरे के कारण रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त कर रखा है। जिन ट्रेनों को निरस्त किया है उनमें अधिकतर लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन यात्रियों को अब बस चार दिन इंतजार करना होगा। 28 फरवरी से निरस्त ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगेंगी। जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें