फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाले दो बदमाश पकड़े

विज्ञापन
गागलहेड़ी पुलिस द्वारा पकड़े गए एटीएम कार्ड बदल ठगी करने के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो बदमाश पकड़े
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले दो लोगों को पुलिस ने 41 एटीएम कार्ड, एक लाख रुपये की नकदी और एक कार के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया की पुलिस ने ज्योतिबा फुले चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से दोपहर एक बजे दो लोगों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकलने की फिराक में थे। पकड़े गए पंकज पुत्र समर सिंह निवासी मल्हीपुर रोड गांव पिजौरा थाना कोतवाली देहात, विशाल पुत्र ऋषिपाल विवासी पंत विहार गलीरा रोड थाना सदर बाजार सहारनपुर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे एटीएम कक्ष में धोखाधड़ी कर कार्ड बदलकर पासवर्ड जानने के बाद रुपये निकालते हैं। उन्होंने बताया कि वे अब तक जिले के सुन्हेटी फाटक, अम्बेहटा, गागलहेड़ी, नागल, देवबंद, बेहट रोड, चिलकाना, नकुड़, मानकमउ, कैलाशपुर सहित अनेक एटीएम मशीनों में एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपये निकाल चुके हैं। एसओ ने बताया कि आरोपियों के पास से 41 एटीएम कार्ड, 1़,00,980 नकदी तथा एक होंडा सिटी कार, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें