फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर 15 हजार के इनामी सहित दो बदमाश पकड़े

Wed, 10 Dec 2025 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर/अंबेहटा(सहारनपुर)। थाना फतेहपुर पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद गोली लगने पर 15 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर गंदेवड़ा निवासी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। शाहरुख हत्या के प्रयास के केस में वांछित चल रहा था। वहीं, मंगलवार सुबह नकुड़ की अंबेहटा चौकी पुलिस ने घाटमपुर के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने पर घायल हुए नशा तस्कर अमजद निवासी घाटमपुर को धर दबोचा। बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन





एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि फतेहपुर थाना अध्यक्ष विनय शर्मा की टीम बीती रात रुड़की रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव गंगाली मोड़ की तरफ से एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर सवार फायरिंग कर गंगाली की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया, जिस पर हड़बड़ाहट में बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में शाहरुख पैर में गोली लगने पर गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक मिली है।
शाहरुख के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों के 13 केस थाने पर दर्ज हैं। सीओ सदर प्रिया यादव ने बताया कि शाहरुख और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से भागे साथियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन



दूसरी मुठभेड़ के बारे में सीओ नकुड़ रुचि गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह चौकी प्रभारी अंबेहटा पुलिस फोर्स के साथ ग्राम घाटमपुर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग रहे थे। तभी गंगोह रोड़ की तरफ से बाइक सवार आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा। हड़बड़ाहट में बाइक फिसलने से बदमाश नीचे गिर गया। पुलिस टीम को पीछे आता देख कर बदमाश ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने पर अमजद घायल होकर नीचे गिर गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। अमजद के खिलाफ थाना नकुड़ पर आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें