फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 28 लाख की स्मैक के साथ दो सगे भाई पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। पुलिस ने गांव कुतुबखेड़ी निवासी सगे भाइयों इंसार और जाबिर को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 280 ग्राम स्मैक बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रुक नहीं रही है। पिछले कुछ महीनों में इस तरह के अनेक मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला गंगोह क्षेत्र के गांव कुतुबखेड़ी का है। यहां दो सगे भाई मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों सगे भाई स्मैक का नशा करते हैं और उसे बेचने का काम भी करते हैं। रविवार को तीतरो रोड मीट फैक्टरी के पास पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इंसार के पास से 260 ग्राम व जाबिर के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें