फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तालाब में नहा रहे दो बालकों की डूबने से मौत

विज्ञापन
किशोर की मौत के बाद बहादरनगर में विलाप करते परिजन
विज्ञापन
- गंगोह के गांव बहादरनगर में हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह/लखनौती(सहारनपुर)। गांव बहादरनगर में तालाब में नहा रहे दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिए। परिजनों ने दोनों के शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली के गांव बहादरनगर निवासी शाहनवाज का पुत्र हुसैन (14) और जावेद का पुत्र अमन (9) अपने अन्य साथियों के साथ सोमवार को दोपहर गांव के पास स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते हुए वह गहराई में पहुंच गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख उनके साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े। ग्रामीण दोनों को तालाब से निकालकर चिकित्सक के पास ले गए। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया परिजन शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए पंचनामा भरकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें