फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: औद्योगिक पार्क बनने से निर्यात में वृद्धि के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

विज्ञापन
औद्योगिक पार्क का शिलान्यास करते सांसद महापौर व डीएम एसएसपी
विज्ञापन
- सांसद, महापौर, जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

- पिलखनी में विकसित होगा औद्योगिक पार्क
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हुए समझौता ज्ञापन अब धरातल पर उतरना शुरू हो गए हैं। इसके चलते प्लेज योजना के तहत विकसित होने वाले निजी औद्योगिक पार्क का शिलान्यास सांसद हाजी फजलुर्रहमान, महापौर डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने किया।

पिलखनी के ग्राम बोंसा में विकसित होने वाले औद्योगिक पार्क का शिलान्यास करते हुए महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि निजी क्षेत्र के जो निवेशक अपना औद्योगिक पार्क विकसित करना चाहते हैं उनके लिए प्रदेश सरकार की प्लेज योजना किसी वरदान से कम नहीं है। सांसद फजलुर्रहमान ने कहा कि सहारनपुर की वुडकार्विंग इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री की यह सार्थक पहल रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि इस पार्क के बनने से न सिर्फ लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि निर्यात में भी इजाफा होगा। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि रोजगार के अवसर पैदा होने से चारों ओर खुशहाली पैदा होती है।
उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने कहा कि प्लेज योजना के तहत निजी प्रवर्तक को औद्योगिक पार्क में सड़क, नाली, ड्रेनेज व सीवर, विद्युत व्यवस्था, हॉस्टल, डारमेट्री निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हरित पट्टिका एवं पार्क आदि बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली धनराशि पर प्रथम तीन वर्षों तक एक प्रतिशत साधारण ब्याज का प्रावधान है।
इस योजना के तहत एसपीवी हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सेंटर के 43.08 एकड़ के औद्योगिक पार्क में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए 21.28 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसकी पहली किस्त का चेक मुख्यमंत्री ने सेंटर के निदेशकों को लखनऊ में सौंपा है।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, एसपीवी के निदेशक रामजी सुनेजा, फैजान अहमद, रविन्द्र मिगलानी, सोम प्रकाश गोयल, औसाफ गुड्डू, परविंदर सिंह, प्रमोद सडाना, अनवर अहमद, जुनैद खान, मोनीस रज़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें