फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में दो बाइकों पर सवार नील गाय से टकराए

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार गन्ना क्रय केंद्र के तौल क्लर्क की मौत
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से हुए घायल
संवाद
बड़गांव। घने कोहरे के बीच दो बाइकों पर सवार लोग सड़क पार कर रहे नील गाय बछड़े से टकरा गए। इससे एक बाइक सवार गन्ना क्रय केंद्र के तौल क्लर्क की मौके पर मौत हो गई, वहीं बाइक पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भेजा और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना नकुड़ के नया गांव निवासी 50 वर्षीय रणधीर पुत्र सतपाल देवबंद चीनी मिल में तौल क्लर्क था। रविवार की सुबह वह बाइक से बड़गांव क्षेत्र के गांव बहेडा गन्ना क्रय केंद्र पर जा रहा था। नौ बजे जब वह रामपुर बडगांव मार्ग पर दल्हेडी स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो सड़क पर अचानक आए नील गाय के बछड़े से उसकी बाइक टकरा गई। इसी समय दूसरी ओर से आ रही एक और बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण तौल क्लर्क रणधीर की मौके ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सगे भाई अजय और ललित पुत्र प्रमोद निवासी बोढूपुर थाना झबरेड़ा गंभीर घायल हो गए। उन्हें रामपुर मनिहारन चिकित्सालय भेजा। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि हादसे में क्लर्क की मौत हुई है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें