फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद/ बेहट (सहारनपुर)। सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इनमें बेहट में हुए हादसे के मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवबंद के बास्तम सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय भूप सिंह बाइक से बृहस्पतिवार को किसी काम से देवबंद आया था। गांव लौटते वक्त नगर से बाहर निकलते ही पीछे से आए किसी वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, भूप सिंह की मौत की सूचना जैसे ही उसके गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भूप सिंह ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
बेहट में शाम पांच बजे गांव अनवरपुर बरौली के निकट स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्कॉर्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवाया। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। एसएसआई सत्यवीर अत्री ने बताया कि इसके पास हेलमेट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें