फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 11 Nov 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
अमित का फाइल फोटो। 
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। दिल्ली–यमुनोत्री हाईवे पर सोमवार देर शाम दीपाखेड़ी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर बाइक सवार अमित (25) व अतुल (22) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव पहांसु निवासी अमित व अतुल यमुनानगर में पेंट का काम करते थे। सोमवार की देर शाम दोनों युवक बाइक पर यमुनानगर से आ रहे थे। वह गांव दीपाखेड़ी के पास पहुंचे, तभी मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पता लगते ही पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस दोनों युवकों को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। हादसे का पता लगते ही मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी। अमित परिवार में सबसे बड़ा था, जबकि अतुल छोटा था। दोनों सप्ताह या महीने में घर आते थे। यमुनानगर में पिछले करीब पांच साल से काम कर रहे थे।

अमित का फाइल फोटो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें