फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नहीं पकड़े गए शिवम हत्याकांड के दो आरोपी, अब कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप -
विज्ञापन

- आठ फरवरी को बिहारीगढ़ क्षेत्र के शिवालिक फार्म हाउस में गोलीबारी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर तीन महीने पहले हुए शिवम हत्याकांड के दो वांछित आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उनकी चल और अचल संपत्ति कुर्क होगी। इसे लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
आठ फरवरी को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के शिवालिक फार्म हाउस में प्राॅपर्टी विवाद के चलते नागल के गांव साधारणसिंह निवासी शिवम राणा की गोली मारकर हत्या की गई थी, जबकि दो युवक घायल हुए थे। पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर पर करणी सेना के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शक्ति राणा और गांव रणखंडी निवासी विक्की राणा सहित चार लाेगों व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इन चारों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसमें अभी तक चार ही आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वांछित आरोपी विक्रांत ठाकुर व सलमान को कोर्ट में सरेंडर करने के लिए एक महीने का समय दिया है। तीन दिन बाद समय पूरा हो जाएगा। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपियों की चल व अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। उधर, एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो संपत्ति कुर्क होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें