फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध खनन रायल्टी प्रपत्र बनाने वाले दबोचे, आरोपी ने उगला चौंकाने वाला सच,लोक निर्माण विभाग में भी गड़बड़झाला

Wed, 18 Jan 2023 09:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : अवैध खनन रायल्टी प्रपत्र बनाने वाले दो आरोपी दबोचे गए। आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाला सच उगला है। वहीं लोक निर्माण विभाग में भी गड़बड़झाला सामने आया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में अवैध रायल्टी प्रपत्र तैयार कर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि पहुंचाने वाले दो आरोपियों को कोतवाली सदर बाजार और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 17 वैध और 22 अवैध प्रपत्र बरामद हुए है। एक फोटो स्टेट की दुकान पर आरोपी फर्जी रायल्टी प्रपत्र तैयार करते थे। इन आरोपियों के साथ कई ठेकेदार भी शामिल हैं, जिनके लिए यह काम करते थे।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बुधवार को कोतवाली सदर बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक सूचना के आधार पर सिविल लाइन चौकी के निकट स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान पर दबिश देकर दो आरोपियों नवीन जैन और तनवीर को पकड़ा। पुलिस ने दुकान से कंप्यूटर व अन्य सामान भी जब्त किया है। इनके पास से 17 वैध और 22 अवैध खनन रायल्टी प्रपत्र मिले। 

दुकानदार नवीन जैन निवासी बिहारीलाल का अहाता खलासी लाइन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रायल्टी के फर्जी प्रपत्र तैयार करते थे। असली प्रपत्र को स्कैन कर फोटो शॉप से एडिट कर देते थे। आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी कि यह कार्य तनवीर अहमद गांव बेहड़ेकी देहात कोतवाली उनसे कराता है, जो फर्जी प्रपत्र बनवाता था। तनवीर के लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत सहित अन्य सरकारी विभागों के ठेकेदारों से संपर्क हैं, जिनके लिए यह काम करता है। 
विज्ञापन


तनवीर ने पुलिस को बताया कि जब वह स्टोन क्रशर से माल उठाते थे तो वहां पर ओरिजनल प्रपत्र मिलता था, जिस पर माल का भार दर्ज होता था। वह इस माल के भार को अधिक दिखाकर प्रपत्र जिला पंचायत के ठेकेदार को दे देते थे। इसकी एवज में तनवीर को 15 से 20 हजार रुपये मिलते थे। इन्हीं पैसों में से वह फोटो स्टेट दुकान स्वामी को भी रुपये देता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की।

यह भी पढ़ें: बेवफा चाय वाला: प्यार में धोखा खाए आशिकों को मिलती है विशेष छूट, खूब चर्चा में है Tea-Coffee का स्वाद

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग में भी गड़बड़झाला

आरोपियों की गिरफ्तारी का पता चलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी कोतवाली सदर बाजार पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां के ठेकेदार भी गड़बड़झाला कर रहे हैं। पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच शुरू है। हालांकि, तनवीर ने लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के नाम नहीं लिए हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में दिनदहाड़े कत्ल: CCSU के छात्र को चाकू से गोदकर मार डाला, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अफसर

फंस सकती है कइयों की गर्दन, 10 माह से कर रहे थे फर्जीवाड़ा

ठेकेदार ही फर्जी प्रपत्र तैयार कराते थे। आरोपी तनवीर ने पुलिस को कई ठेकेदारों के नाम बताए हैं, जो जिला पंचायत से जुड़े हैं। ऐसे में पुलिस इन ठेकेदारों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर सकती है। आरोपी 10 माह से फर्जीवाड़ा कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें