फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, लाठी-डंडों से तोड़े गाड़ी के शीशे, जान बचाकर भागे हेड कांस्टेबल

Sun, 15 Jan 2023 04:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : यहां पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी गई। इस दौरान पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। वहीं हेड कांस्टेबल समेत पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी पर हमला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में यूपी पुलिस डायल 112 के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी गई। वहीं पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन


बताया गया कि शराब के ठेके पर मारपीट की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों से सेल्समैन और उसके परिजनों ने मारपीट कर डाली। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। हमलावरों ने लाठी-डंडों से वार कर पीआवी गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले। वहीं सूचना पर थाने से पहुंची पुलिस हमलावर बाप-बेटे को थाने ले आई। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 11 बजे पंकज राणा अपने साथी भोपिंद्र निवासी ग्राम बेहडी घोघू के साथ गांव में ही स्थित शराब की दुकान पर शराब लेने के लिए गया था। दुकान के अंदर सो रहे सेल्समैन आशीष पुत्र नेत्रपाल ने शराब देने से मना कर दिया। विवाद हुआ तो आशीष ने दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया। इस पर पंकज राणा ने डायल 112 नंबर पर काल कर मारपीट की सूचना दी। सूचना पर पीआरवी 0973 मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: सिपाही के घर में लगी आग, पत्नी झुलसी और एक लाख का सामान जलकर राख, देखें मौके का हाल

विज्ञापन

वहीं जैसे ही पुलिसकर्मियों ने आशीष को पकड़ने की कोशिश तो आशीष ने अपने भाई आदित्य व पिता नेत्रपाल के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। इसके बाद पुलिस की गाड़ी के शीशे लाठी-डंडों से तोड़ डाले। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और थाना पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद भारी संख्या में पुलिस लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल गांव पहुंचे। पुलिस ने मौके से आशीष और उसके पिता नेत्रपाल को धर दबोचा, जबकि आशीष का भाई आदित्य मौके से भाग निकला। 

यह भी पढ़ें: मेरठ दीपक हत्याकांड: शाहबाज-इमरान के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने ढोल बजवाकर चस्पा किए कुर्की के नोटिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में पंकज राणा पुत्र अग्रसेन व डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की तहरीर पर तीनों बाप-बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आशीष और नेत्रपाल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि आदित्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें