फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तुलसी-शालिग्राम विवाह कराया, शोभायात्रा निकाली

Thu, 14 Nov 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। कार्तिक मास की एकादशी पर कस्बे में तुलसी-शालिग्राम विवाह कराया गया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मैन रोड स्थित शिव मंदिर में तुलसी विवाह कार्यक्रम आचार्य पंडित शशिकांत शर्मा द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि भगवान हरि विष्णु, शालिग्राम और मां तुलसी की पूजा करने से मनुष्य के कष्ट दूर होते है और पुण्य की प्राप्ति होती हैं। हर व्यक्ति को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल भगवान श्री कृष्ण एवं राधा की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शिव मंदिर पहुंचने पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में राकेश गाबा, सुधीर कर्णवाल, राजू शर्मा, राकेश धूड़िया, अशोक शर्मा, अजय सिंघल उर्फ टीपू, रश्मि गाबा, निर्मला अरोडा, अपूर्वा गगनेजा, अंजलि अग्रवाल, आशा अरोडा, नीलम चुघ, सीमा कर्णवाल, भावना पुंडीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें