पांच साल की मासूम बच्ची तुलसी अपने माता पिता से बिछुड़ गई। कभी रेलवे स्टेशन तो कभी अंबाला रोड की ओर भटकने वाली यह बच्ची अब चाइल्ड लाइन संस्था के पास है।
संस्था निदेशक मंसूर हुसैन ने बताया कि कुतुबशेर पुलिस ने परिजनों से बिछड़ी बच्ची को उसे सौंपा है। यह बच्ची अपना नाम तुलसी तो बताया है, लेकिन अपने माता-पिता और पते के बारे में अभी स्पष्ट रूप से नहीं बता रही है। सिर्फ इतना बताया है कि मम्मी घर पर रहती है और पिता मोटर साइकिल का काम करते हैं।
उसकी बातों से फिलहाल यही आभास हुआ है कि उसके पिता दुपहिया वाहनों के मैकेनिक या कुछ ऐसे ही अन्य कर्मचारी है। अभी यह पता नहीं लग पा रहा है कि बच्ची इसी शहर की है या आसपास के जिले की है। इस बच्ची को अभिभावकों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
यहां दें जानकारी
किसी सुधी पाठक या अन्य व्यक्ति को यदि इस बच्ची के अभिभावकों या उससे जुड़ी जानकारी के बारे में पता चलता है तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सकता है।- 08859106064