फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर माहौल खराब करने की कोशिश

विज्ञापन
भांकला में पहुंचे रोहित राज गौतम और कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव भांकला में देर रात म्हाड़ी के पास स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। प्रतिमा खंडित होने की खबर से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर ग्रामीणों को शांत किया। बाद में हरिद्वार से लाकर नई प्रतिमा को स्थापित करा दिया गया।
विज्ञापन

थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव भांकला में महाड़ी के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। शुक्रवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसको लेकर आक्रोश जताया। सूचना पर एसडीएम संगीता राघव, सीओ अरविंद पुंडीर, थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव में मय फोर्स गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित राज गौतम कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बाद में हरिद्वार से बाबा साहब की प्रतिमा को लाकर स्थापित करा दिया गया।
सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। नई प्रतिमा लगा दी गई है। गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है। जांच के बाद दोषियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें