फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ईंटों से लदा ट्रक पलटा, दबने से दो महिलाओं की मौत

Fri, 12 Jan 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। मंगलौर मार्ग पर ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवबंद की तरफ से ईंट लादकर जा रहा ट्रक देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित दुगचाड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सड़क पर जा रहीं महिलाएं उसके नीचे दब गईं। जानकारी मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक के नीचे दबी एक महिला को बाहर निकलवाया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रक पलटने से यातायात बाधित हो गया था। बाद में जब ईंटें हटाई गईं तो एक और महिला का शव मिला। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि दोनों महिलाएं दुगचाड़ी गांव की रहने वाली थीं और लकड़ी बीनकर गांव जा रहीं थीं। जिसमें एक की पहचान राजेंद्र की पत्नी विमला देवी और दूसरी की पहचान मीना(40) पत्नी महेंद्र के रूप में हुई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। विमला का बेटा कुलदीप गांव में चौकीदार है। उसकी तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ट्रक को रास्ते से हटवाकर आवागमन को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें