फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन को क्षतिग्रस्त कर पलटा ओवरलोड ट्रक, चालक घायल

विज्ञापन
तीतरो में गंगोह नानौता मार्ग पर सड़क किनारे खाई में पलटा ट्रक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विद्युत लाइन को क्षतिग्रस्त कर पलटा ट्रक, चालक गंभीर
विज्ञापन

तीतरो (सहारनपुर)। नानौता मार्ग पर ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बिजली लाइन के क्षतिग्रस्त होने से सांगाठेड़ा गांव की सप्लाई बाधित हो गई है।
बता दें कि गंगोह-नानौता रोड पर विगत एक माह से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही में वृद्धि हुई है। शुक्रवार सुबह ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर महंगी में बिजलीघर के समीप सड़क किनारे बिजली लाइन को तोड़ता हुआ खाई में पलट गया। ट्रक पलटने से ग्राम सांगाठेड़ा को जा रही विद्युत सप्लाई के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में शामली निवासी चालक को काफी चोटें आई हैं जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीण रविन्द्र चौधरी, महेंद्र सिंह कोरी, ब्रजपाल सिंह, सतीश कुमार, दिलशाद आदि का कहना है कि प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही से मार्ग जर्जर हो गया है। उन्होंने बिजली लाइन ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, विद्युत निगम के अवर अभियंता ने बताया कि ट्रक से होने वाले विभाग के नुकसान की भरपाई के लिए ट्रक स्वामी को नोटिस दिया जा रहा है। बताया कि प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति अन्य लाइन से अस्थाई रुप से जोड़ी जा रही है।
विज्ञापन

झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ डीएम से शिकायत
तीतरो। गांव ठोल्ला फतेहपुर के पूर्व प्रधान महबूब अलवी ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव में एक झोलाछाप चिकित्सक बीमार लोगों का इलाज कर रहा है। आरोप लगाया कि वह युवकों को नशे के इंजेक्शन भी लगाता है। प्रार्थना पत्र में डीएम से झोलाछाप चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोर संचालक खांसी, जुकाम, बुखार सहित अन्य रोगों की धड़ल्ले से दवाई दे रहे हैं, जबकि सरकार के आदेश हैं कि बिना चिकित्सीय परीक्षण के बुखार व खांसी की दवाई न दी जाए। उधर, औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि वे जल्द ही क्षेत्र में अभियान चला कर ऐसे मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें