फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार में भिड़ंत, एक की मौत

Sat, 04 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सिलेंडर लदे ट्रक और कार की भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। चालक बास्तम गांव से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


सहारनपुर के कपिल विहार निवासी सत्यप्रकाश त्यागी (48) शुक्रवार को पत्नी ऊषा त्यागी के साथ कार से क्षेत्र के बास्तम गांव में स्थित रिश्तेदारी में हो शादी समारोह में शिरकत कर वापस लौट रहा था।

जब उन्होंने साखन नहर के पुल को पार कर तलहेड़ी क्षेत्र में प्रवेश किया तो सहारनपुर की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से उनकी करी की भिड़ंत हो गई। जिसमें सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जबकि पत्नी को भी चोटें आईं। जानकारी होने पर बास्तम गांव निवासी रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और सत्यप्रकाश को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सत्यप्रकाश एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर देवेश त्यागी के बड़े भाई हैं। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी देवबंद पहुंच गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें