फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बनी आफत, कांप उठा सहारनपुर

विज्ञापन
सहारनपुर में ठिठरती ठंड में गर्म कपडो को सहारा लेते युवती - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ठंड बनी आफत, कांप उठा सहारनपुर
विज्ञापन

सहारनपुर। बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान बीते 10 साल में सबसे निचले स्तर पर चला गया, जो कि 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी इस सीजन का सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से पूरे दिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। दिनभर शीतलहर चलने से लोगों के हाड़ कांप उठे।
बुधवार को दिन भर धूप नहीं निकली। साथ में शीतलहर चलने से लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हो गए। घरों के भीतर भी हाथों और पैरों में गलन महसूस की गई। बाजारों की बात करें तो अन्य दिनों की तुलना में खरीदारों की कम भीड़ रही। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव सेंकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताहभर में बदला तापमान
तिथि---------------न्यूनतम------अधिकतम
19 दिसंबर----------06------------17 डिग्री सेल्सियस
20 दिसंबर----------10------------22 डिग्री सेल्सियस
21 दिसंबर----------07------------19 डिग्री सेल्सियस
22 दिसंबर----------06------------22 डिग्री सेल्सियस
23 दिसंबर----------05------------17 डिग्री सेल्सियस
24 दिसंबर----------06------------17 डिग्री सेल्सियय
25 दिसंबर----------4.5-----------9.5 डिग्री सेल्सियस
शिक्षण संस्थाओं में अग्रिम आदेशों तक अवकाश
अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए डीएम ने जनपद के तमाम स्कूल और कॉलेजों में अग्रिम आदेशों तक अवकाश घोषित कर दिया है। खास बात यह है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। शिक्षक और कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। यह निर्देश प्ले स्कूल से लेकर सभी तरह के विद्यालयों, यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड, इंजीनियरिंग कॉलेजों, आईटीआई, महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालय आदि सभी पर लागू होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि जहां शासन द्वारा आयोजित परीक्षाएं चल रही हैं, वहां संबंधित विद्यार्थी बुलाए जा सकते हैं। शेष विद्यालय स्तर पर कराई जाने वाली सभी प्रकार की परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। निर्देशों का पालन नहीं करने वाली शिक्षण संस्थाओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें