फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरियाणा बॉर्डर पर रोकी यूपी के किसानों की धान से भरी ट्रॉलियां

Wed, 22 Oct 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज के हरियाणा बॉर्डर पर खड़ी यूपी में किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां। श्रोत किसान
विज्ञापन
मिर्जापुर(सहारनपुर)। यूपी से अपना धान बेचने हरियाणा जा रहे सैकड़ों किसानों को बॉर्डर की हथिनीकुंड चौकी पर वहां की सरकार के निर्देश पर पुलिस ने रोक दिया। किसानों की ट्रैक्टर ट्राॅलियों से सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। किसानों का आरोप है कि हरियाणा सरकार हर साल यूपी के किसानों के साथ भेदभाव करती है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी की धान की फसल हरियाणा की मंडियों में बेहतर दामों पर बिकती है। इसी के चलते हर साल बड़ी संख्या में यहां के किसान अपनी फसल को हथिनीकुंड बैराज के रास्ते हरियाणा ले जाते हैं। मंगलवार को इन किसानों की ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को वहां की पुलिस ने हरियाणा की सीमा में नहीं घुसने दिया और उन्हें हथिनीकुंड बैराज पर ही रोक लिया। सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के तहसील सचिव जगराम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके कर पहुंच गए।
उन्होंने भी हरियाणा के बॉर्डर पर अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। किसानों राकेश, सुरेंद्र, विशु, कलीम आदि ने बताया ने बताया कि वह सुबह चार बजे से ट्रॉली लेकर खड़े हैं, लेकिन उन्हें हरियाणा मंडी तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। उधर, भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष ठाठ सिंह राणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं निकला तो वे सड़क पर जाम लगाकर हरियाणा के वाहनों को यूपी में प्रवेश नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें