फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हादसे में ट्राॅली पलटी, दो किशोरों की माैत

Tue, 10 Dec 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सरसावा में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त आडी कार। श्रोत राहगीर
विज्ञापन
सरसावा। अंबाला रोड पर बलवंतपुर गांव के पास ऑडी कार और ट्रैक्टर-ट्राॅली में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रॉली पलट गई। दो बाइकों पर सवार तीन किशोरों सहित सात युवक ट्राॅली के नीचे दब गए। जिसमें दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात करीब 11 बजे का है। तेज रफ्तार ऑडी कार सरसावा की ओर से सहारनपुर जा रही थी। सामने से ट्रैक्टर-ट्राॅली आ रही थी। बलवंतपुर गांव के पास ऑडी कार व ट्रैक्टर-ट्राॅली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ट्राॅली पलट गई। इसी दौरान शादी समारोह से दो बाइकों पर लौट रहे तीन किशोरों समेत सात युवक ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दब गए।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सभी को ट्राॅली के नीचे से निकलवाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अमन (16) पुत्र जय किशन निवासी मोहल्ला कानूनगोयान व वंश उर्फ शिवा (16) पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला हजारा सरसावा की मौत हो गई, जबकि सोनू (19), रणवीर (16), वाजिद (28), जावेद (26) और टीपू (26) का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन बुलाकर सड़क से हटवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें