फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी के साथ शहीदों को किया नमन

Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
दिवाली पर आतिशबाजी करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीपावली रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। दिन में जहां लोगों ने अपने देव उत्थानों पर अनुष्ठान का आयोजन किया, वहीं रात्रि में घरों को रंग-बिरंगे बल्बों और झालरों से सजाकर हवन पूजन उपरांत आतिशबाजी की। लोगों ने शहीदों सैनिकों की याद में एक दीपक (दीया) जलाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


दीपावली के मद्देनजर जहां लोगों ने कई दिन पूर्व से ही घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाना आरंभ कर दिया था, वहीं मिठाई, पटाखे, खील बतासे आदि सामान खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं खासकर युवतियों ने घरों में विभिन्न रंगों से रंगोली सजाई। वहीं, रविवार को अमावस्या होने के कारण लोगों ने परिवार सहित दिन में अपने देव उत्थानों पर जाकर पूजा अर्चना की।

साथ ही रात्रि में घरों में लोगों ने विधि विधान से हवन-यज्ञ और पूजन किया और अपने-अपने घरों को दीपों से सजाया। इसके बाद देर रात्रि तक आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया गया। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नगर की गलियों और मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चंदेना कोली स्थित आर्य समाज में रविवार की रात्रि ग्रामवासियों ने शहीदों के नाम दीपक जलाया।
विज्ञापन


मुकेश चौधरी ने कहा कि जो सैनिक हमारे वतन की सरहद पर रहकर सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति तक दे देते हैं वह सदा अमर रहते हैं। उनकी याद में एक दीपक जलाया गया है। क्योंकि सैनिकं की वजह से ही हम महफूज हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान कालूराम, जोगेंद्र प्रधान, अनुराग आर्य, मा. प्रदीप, संदीप शर्मा, दीपक शर्मा, अमित, मुनेश, योगेश, कन्नू, राहुल आदि मौजूद रहे।

गोवर्धन पूजा कर किए भंडारे
जिले के देहात में रोशनी का पर्व दीपोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने जमकर पटाखे चलाए और बड़ों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर दिवाली की बधाई दी। गोवर्धन पूजा के बाद मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया गया।

छुटमलपुर के मनकामेश्वर और वैदिक शिव सत्संग मंदिरों में गोवर्धन पूजा पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ की गई। यहां पंडित दिनेश शर्मा, पंडित प्रमोद अंगीरस, कंवरपाल राठी, अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता, जितेंद्र त्यागी, बाबूराम कांबोज, राजेश शर्मा, डॉ. देवराज पुंडीर, विपिन बंसल, विरेंद्र जाट, जगमाल सिंह, सुरकेश दत्त शर्मा, विरेंद्र गोयल, सुरेंद्र गोयल, मुनीश बंसल, नरेश चौहान आदि का सहयोग रहा। 

नकुड़ में प्रकाश पर्व दीपावली पर लोगों ने गलियों, घरों तथा चौराहों को लोगों ने दीप मालाओं से सजाया। एसओ जितेंद्र कुमार, एसआई दीपक चौधरी और हैप्पी इवेंट्स के डायरेक्टर सागर धनगर, कार्डिनेटर आशु भार्गव आदि ने गरीब बच्चों को मिठाई और अन्य उपहार भेंट किए। शाम को परंपरागत तरीकों से माता लक्ष्मी का पूजन किया। सोमवार को गोवर्धन पूजा कर विशेषतया किसानों ने ईश्वर से सुख शांति की कामना की। 

अंबेहटा में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई भेट कर दीपावली की शुभकामनाएं  दी। किसानों ने पशुधन की पूजा की। गोर्वधन के पर्व के उपलक्ष्य में कस्बे में अनेक जगहों पर भंडारों का आयोजन हुआ। मंदिर लाला बासुदेव प्रसाद, रायवाला के अलावा कुलदीप मित्तल के प्रतिष्ठान पर अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। साथ ही देश और समाज के कल्याण के लिए कामना भी की गई। 

इस दौरान कार्यक्रम में यशवीर गुप्ता, सुरेश आर्य, आलोक मित्तल, नरेश गोयल, पंडित लोकनाथ द्विवेदी, बिजेंद्र मित्तल, मनीष मित्तल, ललित आर्य, अश्वनी आर्य, विशाल गुप्ता, शुभम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें