फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काट लिए आम और लीची के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव भोजपुर गुर्जर में खेत पर लगाए गए और आम लीची के पेड़ अज्ञात लोगों ने काट लिए। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

न्यू शारदा नगर निवासी विदुषी शर्मा ने एसएसपी को बताया कि चिलकाना के गांव भोजपुर गुर्जर में उनकी जमीन है, जिस पर वह खेती करती हैं। उन्होंने भूमि पर एक वर्ष पूर्व आम और लीची के पेड़ लगाए थे और खेत की तारबंदी करवाई थी। मगर, कुछ लोगों ने सीमेंट के खंभे और तारें तोड़कर पेड़ काट लिए। थाना चिलकाना में मामले की शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने दोबारा आम व लीची के पेड़ लगाए, लेकिन आरोपियों ने दोबारा 250 पेड़ काट लिए। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन आरोपियों को पता नहीं चल सका। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें