ज्वैलर्स एसोसिएशन ने कोरोना से बचाव को जागरूक किया
सहारनपुर। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को सराफा बाजार को सैनिटाइज कराया और व्यापारियों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दुकानों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर भी चिपकाए।
एसोसिएशन सदस्यों नेे व्यापारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने, व्यक्तिगत दूरी बनाए रखने, एक वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को बाजार में ना लाने और गर्भवती स्त्रियों को भी नहीं लाने सहित आदि को लेकर बातों को लेकर जागरूक किया। इस दौरान संजीव कुमार जैन, सुभाष अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रामराजीव सिंघल, विपिन अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।