फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अगले महीने ट्रेनों में सफर होगा मुश्किल, संचालन रहेगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अक्तूबर के पहले और दूसरे सप्ताह में जम्मू जाने वाले यात्रियों का सफर मुश्किल भरा होगा। रेलवे ने तकनीकी कारणों के चलते सहारनपुर से गुजरने वाली चार ट्रेनों को पूर्ण और चार ही आंशिक निरस्त रहेंगी। नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस सात व 14 अक्तूबर और 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस पांच व 12 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। 14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस तीन व 10 अक्तूबर, 14612 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस दो व नौ अक्तूबर को नहीं चलेंगी। 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस नौ अक्तूबर को जम्मूतवी के स्थान पर अंबाला कैंट स्टेशन तक चलेगी। सात व 14 अक्तूबर को 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी के बजाय अंबाला से चलाई जाएगी। 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस चार व 11 अक्तूबर और 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस छह व 13 अक्तूबर को अंबाला-जम्मूतवी के बीच निरस्त रहेंगी।
वहीं, गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन बिछाने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से 12555-56 गोरखपुर-बठिंडा और 22424-23 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 28 सितंबर तक रद्द रहेगा। जयनगर-अमृतसर, कटिहार-अमृतसर, गुवाहाटी-जम्मूतवी, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़, दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस का संचालन 27 सितंबर तक परिवर्तित रूट से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें