फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिवाली तक यात्रा होगी आसान, दो ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे

Wed, 02 Sep 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन की तिथि को बढ़ा दिया है। यह ट्रेनें अब दिवाली के बाद तक चलेंगी। इससे दिवाली पर घर जाने वाले लोगों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन दो सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात नौ बजे चलेगी, जो तीसरे दिन सुबह सहारनपुर आएगी। इसी तरह 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे रवाना होगी, जो शाम को सहारनपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन सितंबर में बंद होना था। इनके अलावा दिवाली पर विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। हालांकि, उनकी अभी रेलवे की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। क्योंकि नियमित ट्रेनों में त्योहारों के चलते लंबी प्रतीक्षा रहती है। यात्रियों को सीट के लिए खासी जद्दोजहद करनी पड़ती है। विशेष ट्रेनें चलने से ही यात्रियों को काफी हद तक राहत मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें