फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज से जनसेवा केंद्रों पर मिलेंगी परिवहन विभाग की सेवाएं

Tue, 01 Apr 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की 44 सेवाएं फेसलेस है। एक अप्रैल यानी आज से यह सेवाएं जनसेवा केंद्रों पर शुरू हो जाएंगी। इससे आवेदकों को संभागीय परिवहन कार्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। इसका शुल्क भी निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में चार हजार से अधिक जनसेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि परिवहन विभाग की 44 सेवाएं पहले ही फेसलेस कर दी गई है। इन सेवाओं के लिए लोगों को कार्यालय आना न पड़े, इसलिए लिए जनसेवा केंद्रों को एसबीआई-एमओपीएस पेमेंट गेटवे से जोड़ दिया गया है। जनसेवा केंद्रों के लिए 30 रुपये शुल्क तय किया गया है। यदि किसी को दस्तावेज स्कैन करके उनको अपलोड कराना है तो इसके दो रुपये प्रति पेज व इसके प्रिंटिंग के लिए तीन रुपये शुल्क तय किया गया है। अधिक शुल्क लेने के प्रकरण की रोकथाम के लिए इन सुविधाओं को कैशलेस करने का निर्णय लिया है।
-
यह है फेसलेस सुविधाएं
लाइसेंस को डुप्लीकेट कॉपी निकलवाने, लर्निंग लाइसेंस बनवाने, लाइसेंस में जन्मतिथि बदलवाने, लर्निंग लाइसेंस में पता बदलवाने, मृत्यु की स्थिति में परमिट का ट्रांसफर, फिटनेस प्रमाण पत्र की डुप्लीकेट कॉपी, बुकिंग ऑफ फैंसी नंबर, अस्थायी परमिट, ऑनलाइन चालान का भुगतान, ऑनलाइन टैक्स भुगतान आदि सेवाएं फेसलेस हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें