फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे में रेंग रहीं ट्रेनें, यात्री झेल रहे परेशानी

Fri, 16 Jan 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे में पटरी पर ट्रेनें रेंग रही हैं। नियमित ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही। सर्द हवाओं के बीच रेलवे स्टेशन पर यात्री रात बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से करीब 155 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 35 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इन दिनों कोहरे की वजह से 16 ट्रेनें निरस्त चल रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:13 घंटे, दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी 1:44 घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस 2:38 घंटे लेट पहुंची। इनके अलावा लक्ष्मीबाई-योगनगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस 2:13 घंटे, बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस 1:25 घंटे लेट आई। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1:12 घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से पहुंची। श्रीमाता वैष्णों देवी-गाजीपुर एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेनों के निरस्त होने और देरी से आने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें