फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन महीने से रद्द ट्रेनों का संचालन शुरू, यात्रियों को मिली राहत

Sun, 02 Mar 2025 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन महीने से रद्द ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू हो गया है। रेलवे ने रद्द ट्रेनों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए रेल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कोहरे के चलते 12 ट्रेनों को रद्द किया था। इनमें से कुछ ट्रेनें 24 फरवरी से संचालित होने लगी है। जबकि एक मार्च को बरौनी-अंबाला, ऋषिकेश-जम्मूतवी, जम्मूतवी-ऋषिकेश, लालकुआं-अमृतसर, अमृतसर-लालकुआं संचालित की गई। इसी तरह अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस दो मार्च, पूर्णिया-अमृतसर एक्सप्रेस तीन मार्च, अमृतसर-पूर्णिया एक्सप्रेस पांच मार्च से संचालित होगी। जबकि अंबाला से जालंधर के बीच रद्द की गई गाड़ी संख्या 14682 का संचालन दो मार्च से शुरु होगा। ट्रेनों के बहाल होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें