फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नानौता से शामली सीमा तक होगा रोड का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

Sun, 02 Mar 2025 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नानौता से शामली सीमा तक 6.100 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नानौता से भारी दीनदारपुर, याहियापुर वाया पूजना व पापड़ी होते हुए शामली सीमा तक मार्ग की कुल लंबाई 6.100 किलोमीटर है। मार्ग की चौड़ाई कम होने की वजह से मौजूदा समय में यह संकरा साबित हो रहा था। अधिक वाहनों के गुजरने के कारण एक ओर जहां यातायात प्रभावित रहता था। वहीं हादसे होने का खतरा भी बना रहता था। ऐसे में लगातार मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
इसके बाद अब जिला मार्गों के उच्चीकरण के नए कार्यों के लिए एकमुश्त व्यवस्था योजना अंतर्गत इस मार्ग को लिया गया है। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर आठ करोड़, 12 लाख 90 हजार रुपये की लागत आएगी। कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होते ही कार्य शुरू होगा। इसके बाद इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें