फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दीपावली से दो महीने पहले ही फुल हुईं ट्रेनें

Sun, 24 Aug 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दीपावली पर्व पर घर जाने वाले लोगों के लिए खबर है। दो महीने पहले ही सहारनपुर से गुजरने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। लोगों ने अभी से ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराई है। कई ट्रेनों में नो रूम हैं। ऐसे में यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 40 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। 21 अक्तूबर को दीपावली पर्व है। छह पर्व 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए अभी से दो महीने का समय बाकी है, लेकिन ट्रेनों में अभी से सीट फुल हो गई हैं। त्योहार मनाने के लिए आमतौर पर लोग एक या दो दिन पहले ही ट्रेनों से जाते हैं। रेलवे के आईआरसीटीसी एप के अनुसार, सहारनपुर से गुजरने वाली बेगमपुरा, अकालतख्त, हरिहर, हिमगिरी, हावड़ा मेल, छतीसगढ़, गोल्डन टेंपल आदि ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें