फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च पास्ट के साथ रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। कोटा स्थित स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया। पहले दिन स्काउट एंड गाइड के इतिहास के बारे में बताया ।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने स्काउट एंड गाइड झंडारोहण एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया। प्रशिक्षण शिविर में प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि छात्राएं तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान बताई जाने वाली महत्वपूर्ण बातों को ध्यानपूर्वक एवं निष्ठा के साथ सीखने का प्रयास करें। ताकि आगे चलकर आपातकालीन स्थिति में समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर सकें। शिविर में भारत स्काउट एंड गाइड सहारनपुर से आए हुए मास्टर ट्रेनर राज कुमार शर्मा ने रेंजर्स छात्राओं को मार्च पास्ट, विभिन्न प्रकार की तालियां बजाना, स्काउट गीत, झंडा, प्रतीक चिह्न एवं स्काउट गाइड के इतिहास की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जानकारी देकर विभिन्न प्रकार की गांठों को बांधना भी सिखाया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ. पूनम यादव के निर्देशन में चल रहा है।
विज्ञापन

इसमें डॉ. प्रताप सिंह रावत, डॉ. संतोष चौधरी, डॉ. कल्पना राव, प्रदीप कुमार, इस्तिखार अली, दिलशाद के साथ ही महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें