रैली निकालकर मधुमेह से बचाव का दिया संदेश
सहारनपुर। विश्व मधुमेह दिवस पर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों को मधुुमेह से बचाव की प्रति जागरूक किया।
बृहस्पतिवार को रेलवे कॉलोनी स्थित स्कूल से रैली निकाली गई, जो चंद्रनगर, मक्खन कॉलोनी, नवीनगर होते हुए स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को मधुमेह से होने वाले घातक प्रभाव और इसकी रोकथाम के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सिस्टर लूसी, अर्जुन सिंह, रमेश सिंह, राम सिंह, नीतू सैनी, करमदीन, सिस्टर मर्लियन मौजूद रहे। उधर, गिल कॉलोनी स्थित केसीसीपी कार्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकाली। क्षेत्र में भ्रमण करने के पश्चात रैली स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। छात्राओं ने मधुुमेह से बचाव को नियमित व्यायाम और उचित खानपान का ध्यान रखने का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य अंजू त्यागी, अंजली, किरन, कपिल, दिया राणा, काजल, महक, किरन, नैनसी, खुशी मौजूद रहे।