फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भैयादूज पर बाजारों में जाम, पांच मिनट के सफर में लगा आधा घंटा

Thu, 12 Nov 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भैयादूज पर्व पर यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। भीड़ के चलते बाजारों में जाम के हालात बने रहे। जाम में वाहन रेंगते नजर आए। हालत यह थी कि जिस रास्ते को सामान्य दिनों में पांच मिनट लगते थे, वहां लोगों को करीब आधा घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा।
विज्ञापन

महानगर के देहरादून रोड, नेहरू मार्केट, रायवाला मार्केट, सराफा बाजार आदि बाजारों में त्योहार के चलते सुबह से ही लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। सड़कों पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। बाजारों के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जाम में वाहन चालक चंद कदम की दूरी तय करने के लिए भी काफी देर तक इंतजार करते नजर आए। कई जगह वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों के साथ ही जरूरी काम से निकले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें