फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल सभा में व्यापारियों ने उठाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र के नेतृत्व में वर्चुअल सभा का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से व्यापारियों ने भागेदारी की। व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्रियों के सामने अपनी समस्याओं को उठाते हुए निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित वर्चुअल सभा में मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और पीयूष गोयल रहे। व्यापारियों ने देश में सरकारी विभागों के लाइसेंसों की वैधता आजीवन करने, बिजली की दरों में कटौती करने ,टोल टैक्स राशि कम करने, मंडी शुल्क समाप्त करने, आयकर की छूट की सीमा को बढ़ाने, जीएसटी का सरलीकरण एवं इसकी दरों को कम करने सहित अन्य मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों को सरकार को विशेष पैकेज देना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी एकता पर बल दिया। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्र ने किया। सहारनपुर से वर्चुअल सभा में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री संजय भसीन, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग, मेजर एसके सूरी, रमेश अरोड़ा, कर्नल संजय मिड्डा, रमेश डावर, राजीव अग्रवाल, पवन गोयल आदि ने भाग लिया। इसमें महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन चावला, राजीव मदान, यशपाल मैनी किशन लाल ठक्कर, आरके मल्होत्रा, महेश नारंग, सरदार राजपाल सिंह, राम राजीव सिंघल, एसके दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें